Article 35A Latest News 2019
Article 35A Latest News 2019. धारा 35A, हटी तो आप भी J-K में खरीद सकेंगे जमीन : अनुच्छेद 35ए से संबंधित विभिन्न तथ्य. अनुच्छेद-35A समझें क्या है धारा 35A, हटी तो आप भी J-K में खरीद सकेंगे जमीन Article 35A Latest News 2019 www.todayupdate.in क्या है पूरी धारा अनुच्छेद 35A से जम्मू-कश्मीर सरकार और वहां की विधानसभा को स्थायी निवासी की परिभाषा तय करने का अधिकार मिलता है. इसका मतलब है कि राज्य सरकार को ये अधिकार है कि वो आजादी के वक्त दूसरी जगहों से आए शरणार्थियों और अन्य भारतीय नागरिकों को जम्मू-कश्मीर में किस तरह की सहूलियतें दे अथवा नहीं दे. कब लगाई गई थी 14 मई 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने एक आदेश पारित किया था. इस आदेश के जरिए भारत के संविधान में एक नया अनुच्छेद 35A जोड़ दिया गया. नहीं खरीद सकते जमीन बहुत कम लोगों को पता है कि अनुच्छेद 35A, धारा 370 का ही हिस्सा है. इस धारा की वजह से कोई भी दूसरे राज्य का नागरिक जम्मू-कश्मीर में ना तो संपत्ति खरीद सकता है और ना ही वहां का स्थायी नागरिक बनकर रह सकता है. जम्मू-कश्मीर का संविधान 1956 में जम्मू कश्मीर का संवि...