Reverse Repo Rate Cut 2020 : रिवर्स रेपो रेट क्या है और इसका आम आदमी पर कैसे असर पडता है ?
New Reverse Repo Rate Cut 2020 – कोरोना प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। सिस्टम में नकदी बढ़ाने से लेकर रिवर्स रेपो रेट में एक महीने के भीतर दूसरी बार कटौती की गई है। कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रभावों से मुकाबला करने के लिए RBI ने बैंकों की रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर दी है। Reverse Repo Rate को तत्काल प्रभाव से 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.75 प्रतिशत कर दिया गया है। Repo Rate को बरकरार रखा गया है। रिवर्स रेपो रेट क्या है? (What is Reverse Repo Rate) दिनभर के कामकाज के बाद बैंकों के पास जो रकम रकम बच जाती है उसे भारतीय रिजर्व बैंक में रख देते हैं। इस रकम पर रिजर्व बैंक उन्हें ब्याज देता है। भारतीय रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से बैंकों को ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) कहा जाता है। Definition: Reverse Repo Rate is the rate at which the Reserve Bank of India (RBI) borrows money from commercial banks within the India. It is a monetary policy instru...